HomeUncategorized21 को आतिशी लेंगी CM पद की शपथ, दो नए मंत्री कैबिनेट...

21 को आतिशी लेंगी CM पद की शपथ, दो नए मंत्री कैबिनेट में हो सकते शामिल

Published on

spot_img

Atishi Will Take Oath as CM: दिल्ली की पूर्व सरकार में आतिशी (Atishi) को छोड़कर गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और सौरभ भारद्वाज मंत्री थे।

इन चारों नेताओं को एक बार फिर मंत्री पद मिलेगा और इनके मंत्रालयों में भी बड़ा फेरबदल नहीं होगा, लेकिन दो नए मंत्रियों को कैबिनेट (Cabinet of Ministers) में शामिल करने को लेकर विमर्श चल रहा है।

कुलदीप कुमार का नाम सबसे आगे

दिल्ली में नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा तेज होने लगी है। 21 सितंबर यानी शनिवार को नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है।

इस दौरान कैबिनट में शामिल होने वाले चेहरों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पुरानी कैबिनेट के चार मंत्रियों को दोबारा मौका मिलेगा, जबकि दो मंत्रियों में एक दलित और पूर्वांचली चेहरा हो सकता है।

मंत्रिमंडल में दलित चेहरे के रूप में कुलदीप कुमार का नाम सबसे आगे है। कुलदीप कोंडली से विधायक हैं और लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से आप के उम्मीदवार थे।

दलित चेहरे के रूप में दूसरा नाम करोल बाग से विधायक विशेष रवि का है। यह माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता आज गुरुवार को मंत्रिमंडल के सभी नामों को तय कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि अगले तीन से चार महीने में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

दुर्गेश पाठक के नाम पर किया जा रहा है विचार

ऐसे में आम आदमी पार्टी कैबिनेट में एक दलित चेहरा, जबकि दूसरा पूर्वांचली शामिल कर सकती है। दिल्ली में इनके मतदाता बड़ी संख्या में हैं।

सूत्रों की मानें तो पूर्वांचली चेहरे के रूप में बुराड़ी से विधायक संजीव झा और राजेंद्र नगर से विधायक दुर्गेश पाठक के नाम पर विचार किया जा रहा है।

संजीव झा बुराड़ी (Sanjeev Jha Burari) से तीन बार विधायक बन चुके हैं और पार्टी के प्रवक्ता के रूप में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, दुर्गेश पाठक लगातार पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। नगर निगम में आप की सत्ता लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...