Homeझारखंडपैसे देकर फर्जी तरीके से बहाल किए जा रहे होमगार्ड के जवान,...

पैसे देकर फर्जी तरीके से बहाल किए जा रहे होमगार्ड के जवान, एक आरोपी अरेस्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Home Guard Jawan Reinstated Fraudulently: विभागीय जांच में यह खुलासा हुआ है कि झारखंड में 1.30 लाख रुपये देकर फर्जी तरीके से होमगार्ड जवान (Home Guard Jawan) बहाल किए जा रहे हैं।

इसे लेकर धुर्वा थाने में दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है। जांच में पता चला है कि आसिफ को लापता एक होमगार्ड जवान के आरक्षी नंबर पर फर्जी तरीके से बहाल किया गया था। होमगार्ड के डीजी अनिल पाल्टा ने इसकी पुष्टि की है।

2021 में फर्जी तरीके से बनाया गया था आरक्षी

बताया जाता है कि गिरफ्तार आसिफ अंसारी (Asif Ansari) के अनुसार, उसने होमगार्ड के कंपनी कमांडर कैलाश यादव को पैसे दिए थे। पैसे मिलते ही साल 2021 में आसिफ अंसारी को फर्जी तरीके से होमगार्ड का आरक्षी बना दिया गया था।

आसिफ अंसारी लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) के अलावा राज्य के अलग-अलग जिलों में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात रहा। इस खुलासे के बाद से कंपनी कमांडर कैलाश यादव समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

फरार चल रहे निसार अंसारी, आसिफ अहमद और जगदेव टोप्पो की गिरफ्तारी के बाद कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल आसिफ अंसारी को जेल भेज दिया गया है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...