उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में मृत अभ्यर्थियों के आश्रितों को राज्य सरकार देगी चार-चार लाख रुपए

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Excise constable recruitment race:  झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में अब तक 15 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। इसी बीच अब राज्य सरकार ने उन सभी अभ्यार्थियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता के रूप में चार-चार लाख रुपए देने की घोषणा की है।

वहीं दूसरी ओर झारखंड सरकार के सभी मंत्रियों ने कहा था कि वे सभी मृतकों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपए आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करेगी।

बताते चलें सीएम हेमंत सोरेन ने उत्पाद सिपाही दौड़ में युवाओं की मौत पर संज्ञान लेते हुए तीन दिनों के लिए बहाली प्रक्रिया स्थगित करने के निर्देश दिए थे।

इसके साथ ही भविष्य की सभी बहाली के लिए नियमावली में भी बदलाव के भी निर्देश दिए गए थे। गृह विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार कैबिनेट की अगली बैठक में नियमावली में बदलाव पर बड़ा फैसला ले सकती है। हालांकि संशोधित नियमावली अगली भर्ती में लागू किए जाने की बात हो रही है।

Share This Article