होटल में घुसा अनियंत्रित हाइवा, होटल की महिला कर्मी की मौत

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Highway Entered the hotel: दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर काठीकुण्ड थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित प्रकाश होटल में कल शनिवार की दोपहर एक अनियंत्रित हाइवा घुसने से होटल क्षतिग्रस्त हो गया और वहां काम करने वाली महिला कर्मी की मौत (Death) हो गई।

इस हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद इस घटना के विरोध में नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

हाइवा चालक व उपचालक घायल

मृतक महिला की पहचान दूधिया गांव की 35 वर्षीय सुहागिनी किस्कू (Suhaagini Kisku) के रूप में हुई। वहीं, हाइवा का चालक, बिहार के छपरा निवासी चंदन राय, और उपचालक राहुल राय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) में इलाज के लिए भेजा गया।

उपचालक राहुल हाइवा के केबिन में फंस गया था, जिसे प्रशासन और ग्रामीणों ने जेसीवी की मदद से काफी कोशिशों के बाद बाहर निकाला।

Share This Article