रांची में रात 10 बजे के बाद डीजे पर सख्ती, सिमलिया के 5 बैंक्वेट हॉल का प्रशासन ने किया निरीक्षण

रांची प्रशासन ने रात 10 बजे के बाद डीजे और ध्वनि प्रदूषण की शिकायतों पर सख्ती बढ़ाई। सिमलिया के पांच बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण कर नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची जिला प्रशासन ने रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने और ध्वनि प्रदूषण से संबंधित मिल रही शिकायतों पर सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में रातू के सिमलिया क्षेत्र स्थित पांच बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण किया गया।

संचालकों को ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि नियमों के उल्लंघन पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। उनके निर्देश पर बीती रात अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत के नेतृत्व में स्थानीय थाना प्रभारी और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने सिमलिया क्षेत्र के पांच बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण किया।

बताया गया कि दुल्हन बैंक्वेट हॉल में किसी प्रकार का कार्यक्रम संचालित नहीं पाया गया। वहीं विवाह बैंक्वेट हॉल में एक कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन वहां किसी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण नहीं पाया गया। इसके अलावा फोकस बैंक्वेट हॉल में भी कोई कार्यक्रम संचालित नहीं था।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।