Homeझारखंडनवरात्रि में आधी आबादी को मिला सम्मान, मंईयां सम्मान योजना की तीसरी...

नवरात्रि में आधी आबादी को मिला सम्मान, मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त जारी: कल्पना सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Mainiya Samman Yojana Yatra: राज्य सरकार के मंइयां सम्मान योजना यात्रा (Mainiya Samman Yojana Yatra) के तहत लोहरदगा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक Kalpana Soren ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत दादा ने राज्य की आधी आबादी को सम्मान देने के लिए यह आंदोलनकारी और सशक्त कदम उठाया है।

कल्पना ने कहा कि आज मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त जारी कर दी गई है। रक्षा बंधन में बहनों को तोहफा दिया गया था और अब नवरात्रि में आधी आबादी को सम्मान मिला है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने बहन-बेटियों के सम्मान में इस तरह के क्रांतिकारी सोच को धरातल पर उतरने का काम किया है, जो देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कल्पना सोरेन ने कहा…

कल्पना सोरेन ने कहा कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और उनके सहयोगियों ने अब तक राज्य में डबल इंजन की सरकार होते हुए कुछ नहीं किया है।

विपक्षियों ने एक PIL Gang बना रखा है, जो सरकार के किसी भी काम को रोकने के लिए PIL  दाखिल करते हैं और इसीलिए यहां के युवाओं को नौकरी देने के बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अबिलम्ब झारखंड का पैसा दे। ये पैसा झारखंड की जनता का है। इससे हमारे राज्य का विकास होगा।

इस मौके पर सभा को मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडे सिंह, जोबा मांझी, महुआ मांजी, सुखदेव भगत सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...