अपर पुलिस महानिदेशक ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड निकाय चुनाव के मतदान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र मनोज कौशिक ने रांची जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उनके साथ वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रांची तथा पुलिस अधीक्षक (यातायात) रांची भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।

अधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर संबंधित पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क एवं सजग रहने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को रोका जा सके।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।