आधी रात में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जमशेदपुर का ये इलाका, रेलवे कर्मी की सरेआम हत्या

जमशेदपुर के बागबेड़ा में देर रात फायरिंग से हड़कंप, बाइक सवार बदमाशों ने रेलवे कर्मी जीके गौतम को मारी गोली, मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक इलाके में रविवार देर रात अचानक गोलियों की आवाज से सनसनी फैल गई। बाइक सवार बदमाशों ने चौक से कुछ ही दूरी पर रेलवे लॉबी गेट के पास एक रेलकर्मी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जीके गौतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे आदित्यपुर के रहने वाले थे। घटना रात करीब पौने 12 बजे की है। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से गंभीर रूप से घायल जीके गौतम को तुरंत रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सिर में लगी गोली, मौके पर गिरे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों की फायरिंग के दौरान एक गोली सीधे उनके सिर में लगी, जिससे वे वहीं गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि रेलकर्मी लॉबी गेट की ओर जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी मिला है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।