झारखंड में 40 घंटे ठप रहेगी 108 एम्बुलेंस सेवा! आज NHM कार्यालय के सामने कर्मचारियों का प्रदर्शन, 21 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी

झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। 40 घंटे सेवा बाधित रखने के बाद कर्मचारी NHM कार्यालय के सामने धरना देंगे और 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी देंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने गुरुवार रात 8 बजे से एम्बुलेंस सेवा बाधित कर दी है। संघ ने 17 अक्टूबर की सुबह 8 बजे तक कुल 40 घंटे सेवा बाधित रखने की घोषणा की है। बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली और लंबित वेतन के भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारी आज शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन के अगले चरण में 21 अक्टूबर 2026 से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। कर्मचारी संघ ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।