रांची में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान, SSP की हाई-लेवल मीटिंग, हॉटस्पॉट पर होगी सीधी कार्रवाई

रांची में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू, SSP राकेश रंजन की बैठक में हॉटस्पॉट पर सीधी कार्रवाई का प्लान, संगठित गिरोहों और संदिग्धों पर कड़ी निगरानी के निर्देश

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Drug Crackdown: रांची में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस अब सख्त रुख अपनाने जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल बैठक में ड्रग्स नेटवर्क को तोड़ने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई।

बैठक में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी समेत जिले के सभी वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पूरे जिले में संयुक्त अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कई थानों की पुलिस एक साथ कार्रवाई करेगी। खास बात यह है कि इस अभियान की निगरानी खुद एसएसपी रोजाना करेंगे।

हॉटस्पॉट चिन्हित कर होगी टारगेटेड कार्रवाई

पुलिस को निर्देश दिया गया है कि शहर में ड्रग्स सप्लाई और खपत के हॉटस्पॉट की पहचान कर वहां विशेष अभियान चलाया जाए। इसके तहत संगठित गिरोहों और नेटवर्क को तोड़ने पर फोकस रहेगा।

संदिग्धों और अपराधियों पर कड़ी नजर

बैठक में यह भी तय किया गया कि जेल से बाहर आए अपराधियों और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े आरोपियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

सार्वजनिक जगहों पर बढ़ेगी निगरानी

मंदिर, पार्क, खेल मैदान और अन्य सार्वजनिक स्थानों को भी निगरानी के दायरे में लाया जाएगा, ताकि नशाखोरी और उससे जुड़ी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

संगठित अपराध पर भी शिकंजा

पुलिस ने संगठित अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने का भी फैसला लिया है। उद्देश्य साफ है—नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना और शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।