छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन के सदस्यों ने DRM से की मुलाकात, रखी ये मांगें…

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Railway Alert!: मंगलवार को छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन ऑफ झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष संदीप नागपाल के नेतृत्व में DRM जसमीत सिंह बिंद्रा से मिला। उन्होंने रांची रेल मंडल के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल में अश्वनी मल्होत्रा, सपनदीप, शंभू प्रसाद, गुनिश अरोड़ा, वीरेंद्र जैन शामिल थे।

अतिरिक्त कोच लगाने की मांग

रांची से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करने, रांची से हरिद्वार, देहरादून के लिए ट्रेन चलाने की मांग की। इसके अलावा छठ पूजा, दीपावली में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग भी हुई।

नागपाल ने कहा कि वह रेलमंत्री से मुलाकात कर रेलवे संबंधी विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखेंगे।

Share This Article