सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने आंदोलन का किया शंखनाद, 14 अक्टूबर को…

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Assistant Teacher Sangharsh Morcha: सरकार की वादा खिलाफी एवं षड्यंत्र के खिलाफ झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा (Sangharsh Morcha) ने आंदोलन का शंखनाद कर दिया है।

मोर्चा ने बताया है कि अब जिला और प्रखंड स्तरीय साथियो की जिम्मेवारी है कि बिना प्रतीक्षा एवं बिना निमंत्रण के आंदोलन को सफल बनाएं।

मोर्चा के कार्यक्रम के अनुसार, 14 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में तमाम सहायक अध्यापकों द्वारा शिक्षा मंत्री, वित्त मंत्री एवं गिरीडीह विधायक का पुतला दहन (Effigy Burning) किया जाएगा। 17अक्टूबर को अनिश्चित कालीन मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

14 अक्टूबर को हर जिले में होगी मीटिंग

मोर्चा के विनोद तिवारी,विनोद बिहारी महतो संजय दुबे,ऋषिकेश पाठक, सिद्दीक शेख, प्रद्युमन सिंह, विकास कुमारचौधरी,सुमन कुमार निरंजन दे,बेलाल अहमद, सुशील कुमार पांडे, भागवत तिवारी, वीरेंद्र राय, शकील अहमद ने आह्वान किया है कि 14 अक्टूबर दिन सोमवार झारखंड कैबिनेट की अंतिम कैबिनेट 12 बजे से होगी। उधर, संघर्ष मोर्चा ने सहायक अध्यापकों की निर्णायक बैठक करने का फैसला किया है। बैठक राज्य के सभी जिलों में होगी। अगर झारखंड कैबिनेट (Jharkhand cabinet) समझौते का अनुपालन EPF, मानदेय वृद्धि, अनुकंपा को कैबिनेट से पारित हो गया तो हेमंत सरकार की जिंदाबाद के नारे लगेंगे अन्यथा और स्थिति में झारखंड सरकार मुर्दाबाद के साथ सरकार के खिलाफ़ चुनाव में आर-पार करने का निर्णय लिया जाएगा।

Share This Article