नई जिम्मेदारियों से झारखंड भाजपा का संगठनात्मक समन्वय और मजबूत होगा : अजय राय

भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अजय राय ने गजेंद्र पटेल को झारखंड प्रदेश प्रभारी और अन्य नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अजय राय ने गजेंद्र पटेल को झारखंड प्रदेश प्रभारी तथा सौरभ सिंह एवं निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं।

श्री राय ने कहा कि तीनों नेताओं के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ झारखंड भाजपा को मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि झारखंड के वरिष्ठ नेताओं डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा एवं अनंत ओझा को उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य की संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलना झारखंड भाजपा के लिए गौरव की बात है। दोनों नेताओं के लंबे संगठनात्मक अनुभव का लाभ उत्तर प्रदेश में पार्टी को मिलेगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।