रांची : प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी गजेन्द्र पटेल को बनाया गया है। उनके साथ इस बार दो सह प्रभारियों की भी घोषणा हुई है, इनके नाम हैं – सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इस घोषणा के बाद पार्टी के गिरिडीह जिला प्रभारी डॉ संजय सिंह ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ संजय सिंह ने कहा कि गजेंद्र पटेल की संगठनात्मक कुशलता और सौरभ सिंह और निवेदिता सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा नई ऊंचाइयों को छुएगी। गजेंद्र पटेल खरगोन से दूसरी बार सांसद हैं और संसद में उनकी उपस्थिति 97 फीसदी रही है जो यह दर्शाती है कि वे अपनी जिम्मेवारियों के निर्वहन के प्रति कितनी तत्परता से काम करते हैं।


