रांची : भाजपा ने पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की तरफ से की गई ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय की तरफ से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं और अनुभवी संगठनकर्ताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर प्रदेश के प्रभारी के तौर पर विनोद तावड़े को नियुक्त किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी के तौर पर जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बात अब बिहार की करें तो हरीश द्विवेदी को बिहार के प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। वहीं सह-प्रभारी के तौर पर संगीता यादव और रोहन गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है।



