तमाड़ में तीन ट्रकों की जोरदार टक्कर, छह घंटे तक केबिन में फंसे रहे चालक

रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तीन ट्रकों की भीषण टक्कर हुई। हादसे में दो चालक केबिन में फंस गए, जिनमें से एक को छह घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : तमाड़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे तीन ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक अंदर फंस गए। एक चालक को कुछ देर की मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे चालक को करीब छह घंटे तक क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा रहना पड़ा। उसे सुबह करीब आठ बजे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक जमशेदपुर से रांची की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद पीछे से आ रहा तीसरा ट्रक भी दूसरे ट्रक से जा भिड़ा। लगातार हुई टक्कर से दूसरे और तीसरे ट्रक के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों चालक क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गए थे। स्थानीय लोगों और राहत दल की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों चालकों को बाहर निकाला गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।