जमशेदपुर: गांधी मैदान में कचरा और निगम का कब्जा देख भड़के सरयू राय, बोले-कार्यालय खाली करो वरना जाएंगे कोर्ट!

जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान का निरीक्षण कर विधायक सरयू राय ने निगम पर अवैध कब्जे और गंदगी का आरोप लगाया। गांधी जयंती से पहले पूरे क्षेत्र की सफाई की मांग की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने मानगो गांधी मैदान का निरीक्षण किया, जहां निगम की गाड़ियों और कचरे का अंबार लगा है। उन्होंने कहा कि गांधी स्मारक के लिए बने भवन पर निगम ने अवैध कब्जा कर रखा है और गांधी जी की प्रतिष्ठा का हनन हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि गांधी जयंती तक पूरा इलाका साफ होना चाहिए। सरयू राय के अनुसार, गांधी मैदान दुर्गापूजा समिति के कुछ सदस्य उन्हें पूजा स्थल की स्थिति दिखाने के लिए वहां ले गए थे। समिति के सदस्यों ने आशंका जताई कि पूजा के दौरान यदि नगर निगम की गाड़ियां और कचरा मैदान के आसपास मौजूद रहा तो आयोजन की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।