तेतर टोली में भव्य ईंद जतरा का 25 सितंबर को होगा आयोजन : अंतु तिर्की

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मोरहाबादी : करम पूजा के बाद करम देव के विसर्जन के उपरांत तेतर टोली, मोरहाबादी में आगामी 25 सितंबर 2026 को भव्य रूप से ईंद जतरा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन तेतर टोली सरना समिति के की ओर से किया जायेगा। यह जानकारी समिति के मुख्य संरक्षक अंतु तिर्की ने दी। उन्होंने बताया कि ईंद जतरा क्षेत्र की समृद्ध आदिवासी परंपरा, संस्कृति और सामुदायिक एकता का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

ईंद जतरा के अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाज, पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामुदायिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। पारंपरिक वाद्य यंत्र, लोकगीत और नृत्य कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।

समिति की ओर से आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छता, पेयजल, व्यवस्था एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्य संरक्षक अंतु तिर्की ने सभी लोगों से ईंद जतरा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा, शांति, सौहार्द एवं अनुशासन के साथ पर्व मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।