झारखंड में पारा शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए तीसरी आकलन परीक्षा की प्रक्रिया शुरू, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

झारखंड में पारा शिक्षकों के मानदेय बढ़ोतरी के लिए तीसरी आकलन परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में पारा शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए तीसरी आकलन परीक्षा की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें लगभग 15 हजार शिक्षक शामिल होंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जैक द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, अभ्यर्थी 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट (www.jac.jharkhand.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग कोटि के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि अन्य कोटि के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 750 रुपये तय किया गया है। सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली 2022 के तहत परा शिक्षकों को आकलन परीक्षा पास करने के लिए कुल चार अवसर दिए जाते हैं, जिनमें से जैक अब तक दो आकलन परीक्षाएं आयोजित कर चुका है। यह तीसरी आकलन परीक्षा है और इसे पास करने वाले परा शिक्षकों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।