पटना: बिहार में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है तथा राज्य के 15 जिलों में 50 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और 88 प्रखंडों की 576 ग्राम पंचायतें जलमग्न हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 50 लाख का आंकड़ा पार कर गई है।



