JMM की केंद्रीय समिति की 14 को होगी विस्तारित बैठक हेमंत सोरेन होंगे शामिल

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Extended meeting of the Central Committee: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक 14 अक्टूबर को सोहराय भवन में होगी। इसमें पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष Hemant Soren भी शामिल होंगे।

झामुमो के महासचिव Vinod Kumar Pandey ने रविवार को कहा कि केंद्रीय समिति के लगभग 243 सदस्यों के अलावा सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला सचिव भी बैठक में शामिल होंगे।

बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा, सदस्यता अभियान की समीक्षा, पार्टी के संगठनिक स्थिति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Share This Article