
Jharkhand High Court : रांची में चर्चित सेवायत भूमि घोटाला मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय ने सुनवाई पूरी कर ली है और फैसला सुरक्षित रख लिया है।
यह सुनवाई न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की अदालत में हुई। अब इस मामले में कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।
विनय चौबे पिछले करीब 11 महीनों से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। यह मामला हजारीबाग में सेवायत भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री से जुड़ा है। आरोप है कि उपायुक्त पद पर रहते हुए उन्होंने नियमों की अनदेखी कर जमीन लेनदेन में अनियमितताएं कीं।
इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने कांड संख्या 11/2025 दर्ज कर जांच शुरू की है। केस में कुल 73 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है, जिनमें कई प्रभावशाली नाम शामिल हैं।
सुनवाई के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुमित गड़ोदिया ने जमानत का कड़ा विरोध किया, जबकि बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एस. मजूमदार ने अपना पक्ष रखा। अब सभी की नजरें हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।

