रांची में पुलिस का सख्त अभियान, सड़क और बारों में नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार देर रात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में शहर के कई इलाकों में की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे शराब पीने, सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शराब दुकानों के बाहर लोग वाहन खड़े कर खुलेआम शराब पीते हैं, जिससे राहगीरों, खासकर महिलाओं और परिवारों को परेशानी होती है।

इसी को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कई जगहों पर अचानक जांच की। कई लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई और कड़ी चेतावनी भी दी गई। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के करीब एक दर्जन पब और बार में भी छापेमारी कर लाइसेंस, तय समय और अन्य नियमों की जांच की। अधिकारियों ने साफ कहा कि नियम तोड़ने वाले लोगों और संस्थानों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।