चप्पल बेचने वाले की बेटी बनी जामताड़ा टॉपर, 97.60% लाकर आसिया परवीन ने रचा इतिहास

चप्पल बेचने वाले की बेटी आसिया परवीन बनी जामताड़ा टॉपर, 97.60% अंक हासिल कर रचा इतिहास, सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत से पाई बड़ी सफलता।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Matric Result 2026 : जामताड़ा में जारी झारखंड एकेडमिक काउंसिल 10वीं परीक्षा के परिणाम में आसिया परवीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला टॉपर का खिताब हासिल किया है। उन्होंने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

आसिया प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल मिहिजाम की छात्रा हैं। उनके पिता अनवर हुसैन चप्पल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि उनकी मां साहिना खातून गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।

आसिया की सफलता में उनके बड़े भाई का भी अहम योगदान रहा है, जो चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना में अप्रेंटिस हैं और लगातार उन्हें प्रेरित करते रहे।

भविष्य को लेकर आसिया का सपना स्पष्ट है—वह IAS अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए बताया कि नियमित सेल्फ-स्टडी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का सही उपयोग उनकी सफलता की कुंजी रहा।

परिवार की खुशियां उस समय दोगुनी हो गईं जब उनकी बहन आबिदा परवीन ने भी 83 प्रतिशत अंक हासिल किए। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की जिला टॉपर भी इसी क्षेत्र की रहने वाली थीं, जिससे यह इलाका अब शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।