
Jharkhand Topper 2026 : सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड के बरसलोया गांव की छात्रा शिवांगी कुमारी ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है। इस शानदार उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
शिवांगी एस एस हाई स्कूल बानो की छात्रा हैं। परिजनों के अनुसार, वह बचपन से ही पढ़ाई में बेहद मेधावी रही हैं और हर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आई हैं। उनकी सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन को दिया जा रहा है।
विद्यालय के प्राचार्य आनंद कुमार ने शिवांगी की इस उपलब्धि को समर्पण और लगन का परिणाम बताते हुए कहा कि यह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। स्कूल में जश्न का माहौल है और सहपाठी भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।
वहीं, ग्रामीणों ने भी शिवांगी की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

