बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में एक दर्जन से अधिक टीम मुंबई के बाहर कर रही हैं जांच

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Baba Siddiqui murder case: बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की 15 टीमें गठित की गई हैं, जो मुंबई के बाहर मामले की हर ऐंगल से जांच कर रही हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस जहां जरूरी है, अन्य राज्यों के पुलिस की भी मदद ले रही है।

यह जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस के उपायुक्त दत्ता नलावड़े ने रविवार को पत्रकारों को दी। नलावड़े ने यह भी कहा कि बाबा सिद्दीकी को किसी तरह की कैटेगेरियल (श्रेणीबद्ध) सुरक्षा नहीं थी। जब यह घटना हुई तो उनके साथ एक पुलिसकर्मी मौजूद था।

दत्ता नलावड़े ने बताया कि शनिवार को रात करीब 9.30 बजे तीन आरोपितों ने फायरिंग की और फरार हो रहे थे। लेकिन उस समय सहायक पुलिस निरीक्षक राजेंद्र दाभाड़े और उनके साथी पुलिस कर्मियों ने दो आरोपितोंं को पकड़ लिया।

यह जानकारी होने के बावजूद कि दोनों के पास आग्नेयास्त्र हैं, दोनों ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। जबकि एक आरोपित मौके से भागने में सफल रहा। दोनों आरोपितोंं के पास से 2 पिस्तौल और 28 राउंड बरामद किए गए।

लॉरेंस बिश्नोई इस घटना में शामिल है, इसकी जांच कर रहे हैं। मामले की छानबीन के लिए पुलिस की टीमें मुंबई से बाहर भी छानबीन कर रही हैं। इन सभी आरोपितों के रिकॉर्ड की भी छानबीन की जा रही है।

Share This Article