अब धीरे-धीरे झारखंड से हो चुकी मानसून की वापसी, कहीं-न-कहीं हो सकती है बारिश

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Monsoon has slowly returned from Jharkhand:  झारखंड सहित देश के अधिकतर हिस्से से मानसून की वापसी हो चुकी है। अब जाड़े की एंट्री होने ही वाली है। भारत मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात यानी साइक्लोनिक सर्कुलेशन उठा है, जो निम्न दबाव में तब्दील हो रहा है।

इसका आंशिक असर झारखंड के मौसम पर पड़ सकता है। हालांकि, सोमवार (14 अक्टूबर) को आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 15 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी भाग में वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

दक्षिणी हिस्से में फिर बारिश की संभावना

रांची स्थित मौसम केंद्र के अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड के दक्षिणी हिस्से (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले) में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

अगले 4 दिन तक झारखंड के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं बहुत हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। रविवार को सरायकेला-खरसावां जिले के खेरसेमा में सबसे अधिक 45.6 मिलीमीटर वर्षा इस दौरान रिकॉर्ड की गई।

Share This Article