आदित्यपुर: ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी के ओवन ब्लास्ट में मृतक मजदूर के परिजनों को ₹10.60 लाख, समझौते के बाद खत्म हुआ विवाद

आदित्यपुर की ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में ओवन ब्लास्ट से मृत मजदूर मुरली पात्रों के परिजनों को ₹10.60 लाख मुआवजा देने पर सहमति बनी, विवाद समझौते के साथ समाप्त हुआ।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में हुए ओवन ब्लास्ट में घायल मजदूर मुरली पात्रों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में कुल सात मजदूर घायल हुए थे, जिनमें कुछ का इलाज अब भी जारी है।

मृतक के परिजनों और कंपनी प्रबंधन के बीच मुआवजे को लेकर लंबे समय तक बातचीत चली। परिजनों ने शुरुआत में 40 लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी, लेकिन कई दौर की वार्ता के बाद दोनों पक्ष समझौते पर पहुंच गए।

समझौते के तहत ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी प्रबंधन ने मृतक मजदूर के परिजनों को 10 लाख 60 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति जताई। इसके बाद मुआवजे को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो गया।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना ओवन ब्लास्ट के कारण हुई थी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।