HEC सप्लाई कर्मियों के आंदोलन में शामिल हुए अजय नाथ शाहदेव

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

HEC supply workers agitation: पिछले 10 महीनों से लगातार संघर्षरत HEC सप्लाई कर्मियों के आंदोलन (HEC Supply Workers Agitation) में सोमवार को कांग्रेस नेता Ajay Nath Shahdev शामिल हुए।

अजय नाथ शाहदेव ने उपस्थित कर्मियों से कहा कि उनके न्याय की लड़ाई में वे भी कदम से कदम मिलाकर साथ खड़े हैं। यह बेहद दुखद है कि पर्व त्योहारों के समय भी उन्हें कई महीनों के वेतन से वंचित किया गया है।

कर्मियों का परिवार आज भुखमरी के कगार पर आ गया है

1622 सप्लाई कर्मियों का परिवार आज भुखमरी के कगार पर आ गया है। उन्होंने मौके पर HEC प्रबंधन से टेलीफोनिक वार्ता कर यथाशीघ्र मुद्दे के समाधान को लेकर वार्ता की है।

पिछले दिनों HEC प्रबंधन के जरिये बगैर साइन किए गए एकतरफा सुलह पत्र को वायरल करने और समाचार में प्रकाशित होने पर सभी आंदोलनरत कर्मी खफा थे।

उन्होंने HEC प्रबंधन से कहा है कि अपना हठ छोड़ें और HEC को बचाने एवं मजदूर हित में यथाशीघ्र मामले (ASAP Cases) का समाधान करें।

Share This Article