35 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Youth Arrested with country liquor: सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना पुलिस (Ichagarh Police Station) ने बाइक से शराब की तस्करी (liquor smuggling) करते हुए एक युवक को रंगे हाथों धर दबोचा।

युवक के पास से 35 लीटर देसी शराब और और बाइक जब्त किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सालुकडीह निवासी भुवनेश्वर महतो उर्फ Malkhan Mahato के रूप में हुई है।

हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सवार को जांच के लिए रोका गया

इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक Mukesh Kumar Lunayat को सूचना मिली थी कि ईचागढ़ थाना अंतर्गत सालुकडीह के रास्ते अवैध देसी शराब की तस्करी की जा रही है।

जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद छापामारी दल का गठन कर ईचागढ़ थाना की पुलिस ने सालुकडीह पहुंच कर एंटी क्राइम चेकिंग शुरू की गई।

इसी क्रम में Hero Honda Splendor Plus मोटरसाइकिल सवार को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान बाइक पर प्लास्टिक में भरकर रखे गए 35 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में ईचागढ़ थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article