Homeझारखंडरामगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ चला अभियान, 5000 किलो जावा महुआ...

रामगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ चला अभियान, 5000 किलो जावा महुआ किया नष्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Campaign against illegal liquor: विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के मद्देनजर शुक्रवार को उत्पाद विभाग रामगढ़, उत्पाद विभाग रांची, उत्पाद विभाग पुरुलिया (पश्चिम बंगाल), बरलंगा थाना एवं सिल्ली थाना के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया गया।

रामगढ़, रांची एवं पुरूलिया से सटे सीमावर्ती इलाकों, रामगढ़ थाना अंतर्गत स्वर्ण रेखा नदी के किनारे बरलंगा, नावाडीह, कोराम्बे, पुरुलिया जिला अंतर्गत झालदा, तुलिन, बरजोपुर एवं सिल्ली थाना अंतर्गत हलमाद, सिल्ली आदि जगहों में सघन एवं व्यपाक उत्पाद छापेमारी (Raid) की गई।

500 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया

छापेमारी के दौरान से 20 अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। वहीं 5000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 500 लीटर महुआ शराब (Mahua Liquor) बरामद किया गया।

साथ ही संबंधित घटनास्थल पर पदाधिकारियों द्वारा संबंधित जिले में कई अभियोग दर्ज किया गया है।

छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से कांग्रेस कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद रामगढ़, अमित मड़की अवर निरीक्षक उत्पाद रामगढ़, अनंत कुमार सिंह बरलंगा थाना, रजनीश कुमार, निरीक्षक उत्पाद राँची, रूपेश कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद, राँची, दिलीप कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद राँची, स्नेहाशीष सेन, अवर निरीक्षक उत्पाद रांची, रवि कुमार, अवर निरीक्षक सिल्ली थाना, रबिन्द्रनाथ जीत क्षेत्रिय उत्पाद पदाधिकारी, पुरूलिया जिला बल के जवान सहित अन्य उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...