झारखंड की सलीमा टेटे की अगुवाई में भारतीय टीम महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयार

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar Women Asian Champions Trophy 2024: बिहार के नवनिर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक होने वाली महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Women Asian Champions Trophy) में भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व झारखंड की सलीमा टेटे करेंगी।

आज यानी 28 अक्टूबर को भारतीय टीम की घोषणा हुई जिसमें सलीमा (Salima) को कप्तान और नवनीत कौर को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

बताते चलें इस बार भारतीय टीम के सामने ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन के साथ-साथ जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की कड़ी चुनौती होगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 11 नवंबर को शाम 7:30 बजे भारत और मलेशिया के बीच खेला जाएगा।

भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी सूची:

गोलकीपर: सविता और बिचू देवी खारीबाम

डिफेंडर:

० उदिता
० ज्योति
० वैष्णवी विट्ठल फाल्के
० सुशीला चानू पुखरंबम
० इशिका चौधरी

मिडफील्डर:

० नेहा
० सलीमा टेटे (कप्तान)
० शर्मिला देवी
० मनीषा चौहान
० सुनेलिता टोप्पो
० लालरेम्सियामी

फॉरवर्ड:

० नवनीत कौर (उपकप्तान)
० प्रीति दुबे
० संगीता कुमारी
० दीपिका
० ब्यूटी डुंगडुंग

Share This Article