केसी वेणुगोपाल पहुंचे रांची, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

KC Venugopal Reached Ranchi: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव KC Venugopal सेवा विमान से शुक्रवार को रांची पहुंचे।

एयरपोर्ट पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल नेता Dr. Rameshwar Oraon सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

झारखंड की जनता इंडी गठबंधन को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाएगी

मीडिया कर्मियों से बातचीत में महासचिव ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस-झामुमो गठबंधन की सरकार अच्छा काम कर रही है।

झारखंड की जनता इंडी गठबंधन को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन पिछली बार से और बेहतर होगा। इस बार और बड़ा जनादेश लेकर हम झारखंड में सरकार बनाने जा रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे (Alok Kumar Dubey) ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव का दौरा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मील का पत्थर साबित होगा एवं उनके दौरे से झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक नए जोश और उत्साह का संचार होगा।

Share This Article