पहली बार वर्ष 1985 में रांची आयी थीं आशा भोंसले, कार्टूनिस्ट मोनी के बनाये कार्टून पर किए थे हस्ताक्षर

महान गायिका आशा भोसले के निधन से संगीत जगत में शोक, रांची से जुड़ी उनकी यादें, कार्यक्रम और सुरीली आवाज ने दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर राज किया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : प्रख्यात पार्श्व गायिका पहली बार वर्ष 1985 में रांची आयी थीं। रांची में वे रांची एक्सप्रेस के अपर बाजार स्थित कार्यालय में भी गयी थीं। यहां कार्टूनिस्ट मोनी ने उस वक्त उनका कार्टून तत्काल बनाया था जिस पर उन्होंने हस्ताक्षर भी किये थे। एक अन्य मौके पर वे प्रभात खबर के कार्यक्रम में रांची आयी थीं और मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में उनका कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम में भी लोगों ने उनकी सुरीली आवाज को इंज्वाय किया था। गौरतलब है कि शोख गीतों से लेकर उदासी भरे नगमों तक और पॉप से लेकर गजलों तक, हर विधा के संगीत को अपने सुरों से अमर करने वाली आशा भोसले के रविवार को निधन के साथ ही भारतीय संगीत की वह बहुरंगी आवाज खामोश हो गई, जिसने पीढ़ियों तक श्रोताओं के दिलों पर राज किया था।

 

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।