

Ambedkar Jayanti 2026 : आजसू पार्टी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती राज्य स्तर पर मनाएगी। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के दिशा-निर्देश पर झारखंड के सभी जिलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।





इस बाबत पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम होगा, जहाँ पार्टी नेता और कार्यकर्ता बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के आदर्शों को दोहराएंगे।
उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय और समानता की प्रेरणा देता है। इस दौरान विचार गोष्ठियां आयोजित कर उनके संवैधानिक योगदान पर चर्चा की जाएगी।
