ITBP के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, शादी को लेकर परिवार में…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ITBP Jawan Commits Suicide: झारखंड विधानसभा चुनाव में ड्यूटी पर तैनात ITBP के जवान ने आज मंगलवार की सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

जवान की पहचान उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के रहनेवाले 29 वर्षीय संदीप कुमार के रूप में हुई है। धनबाद सिटी SP Ajit Kumar ने इस घटना की पुष्टि की है।

शादी को लेकर परिवार में चल रहा था विवाद

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संदीप कुमार सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बिनोद बिहारी महतो कॉलेज में अन्य जवानों के साथ ठहरा हुआ था।

आज मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे जवानों ने गोली चलने की आवाज सुनी। जब साथी मौके पर पहुंचे तो देखा कि संदीप कुमार के सीने के दाहिनी ओर गोली लगी थी। इसके बाद उसे SNMMCH लाया गया। यहां उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि जवान की शादी नहीं हुई थी। इसी को लेकर परिवार से विवाद चल रहा था, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।

Share This Article