देवघर में शिक्षक ने प्रिंसिपल पर चलाई गोली, हत्या की रची गई थी साजिश

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Teacher Opened Fire on the Principal: देवघर के मोहनपुर थाना के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चित्रपोका (Upgraded Middle School Chitrapoka) में आज गुरुवार को एक पारा शिक्षक ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका चांदनी कुमारी (42) पर गोली (Firing) चला दी। प्रिंसिपल के दाएं हाथ में गोली लगी है।

घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में उन्हें को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर स्कूल परिसर में गोली चलने से छात्र-छात्राओं के बीच दहशत का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

हत्या की रची गई थी साजिश

इस संबंध में प्रधानाध्यापिका चांदनी कुमारी ने बताया है कि शिक्षक शैलेश यादव मध्यान भोजन योजना (एमडीएम) के पैसे में हिस्सा मांग रहे थे।

जब प्रधानाध्यापिका ने पैसे देने से मना कर दिया तो शिक्षक ने क्लासरूम में घुस कर उन्हें गोली मार दी। प्रधानाध्यापिका Chandni Kumari ने बताया कि शिक्षक शैलेश यादव स्कूल में उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे। इसी नियत से उन्होंने मुझ पर गोली चलाई।

गनीमत रही कि गोली हाथ में लगी। वह इस घटना से गोली चलने के बाद पारा शिक्षक फरार हो गया है। आरोपी शिक्षक शैलेश यादव फरार है।

Share This Article