किसानों ने नोएडा से किया दिल्ली कूच, बैरिकेडिंग तोड़ी, इसके बाद …

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Farmers Marched  from Noida to Delhi: UP के 5 हजार किसानों (Farmers) ने दिल्ली के लिए कूच कर दिया है। पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी।

पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए दिल्ली-UP को जोड़ने वाले चिल्ला बॉर्डर (Chilla Border) पर बैरिकेडिंग की है। वज्र वाहन और RAF के जवान तैनात कर दिए गए हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वाहनों की चेकिंग के चलते 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा गया।

4 मांगों को लेकर किसानों ने की थी बैठक 

Noida Express-वे दोनों तरफ से बंद हो गया है। दोपहर 12 बजे किसान नोएडा के महामाया फ्लाई ओवर के पास इकट्‌ठा हुए। संसद का घेराव करने के दिल्ली की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

किसानों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। 1 दिसंबर रविवार को किसानों ने अपनी 4 मांगों को लेकर नोएडा DM और ग्रेटर नोएडा, यमुना, नोएडा अथॉरिटी के CEO के साथ बैठक की थी।

बैठक बेनतीजा रही। एक साल पहले भी इन्हीं मांगों को लेकर किसान संगठनों ने दिल्ली कूच किया था। इस बार किसानों की अगुआई भारतीय किसान परिषद के सुखबीर खलीफा, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पवन खटाना कर रहे हैं।

Share This Article