Homeझारखंड… इस तरह विदेश में पुलिस के हत्थे चढ़ा अमन साहू और...

… इस तरह विदेश में पुलिस के हत्थे चढ़ा अमन साहू और बिश्नोई गैंग से जुड़ा सुनील…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sunil Meena Arrested: अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Aman Sahu and Lawrence Bishnoi gang) से जुड़ा अपराधी Sunil Meena 28 अक्टूबर को अजरबैजान के एक होटल में दबोच लिया गया।

इस दौरान उसका Visa Expired हो गया था। Visa रिन्यू में होने में दो घंटा की देरी हो गई थी। इसी दौरान वीजा चेकिंग ऑफिस ने सुनील मीणा (Sunil Meena) को डिटेन किया। उसके बाद से डिटेनेशन सेंटर में रखा गया है। उम्मीद है कि उसे प्रत्यर्पण संधि के तहत जल्द भारत लाया जाएगा।

झारखंड एटीएस ने जारी किया था रेड कॉर्नर नोटिस

बता दें कि सुनील लंबे समय से झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। हालांकि झारखंड पुलिस द्वारा अब तक सुनील मीणा के गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।

झारखंड ATS के अनुरोध पर उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी किया गया था। झारखंड पुलिस उसे प्रत्यर्पण संधि के तहत् झारखंड लाने की तैयारी में जुट गई है।

एटीएस डीएसपी और एएसआई को गोली मारने में है वांछित

जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस की ATS ने सुनील का पासपोर्ट कैंसिल करा दिया है। वह ATS के DSP व SI Sahu को गोली मारने से जुड़े मामले में वांछित है।

सुनील मीणा मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के घडसाना के नयी मंडी का रहने वाला है। सुनील लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विश्वस्त लोगों में रह चुका है।

वर्क वीजा पर भारत से मलेशिया गया सुनील कुआलालमपुर में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा, गोल्डी बरार और संपत नेहरा के जरिये लॉरेंस के संपर्क में आया और मलेशिया से ही अपराध की दुनिया में अपने जड़े जमाने लगा। वह लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर राजस्थान और पंजाब के कई जिलों में हत्या, रंगदारी वसूली, फायरिंग जैसे घटनाओं को अंजाम दिलाने लगा।

अमन साहू से जुड़ाव

पुलिस के अनुसार, अमन साहू गैंग के इशारे पर सुनील मीणा ने ही झारखंड में कोल ट्रांसपोर्ट कर रही छत्तीसगढ़ की RKTC कंपनी के कोरबा स्थित ऑफिस में अधिकारियों पर फायरिंग कराई थी। सुनील मीणा ने इस कंपनी के डायरेक्टर सुशील सिंघल की हत्या की नीयत से रायपुर स्थित कंपनी के हेड ऑफिस गोली चलवाई थी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...