Latest Newsझारखंडपलामू बालिका गृह सील, सभी बच्चियां रांची बालिका गृह में शिफ्ट, दोषियों...

पलामू बालिका गृह सील, सभी बच्चियां रांची बालिका गृह में शिफ्ट, दोषियों पर हुई कड़ी कार्रवाई

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Girls Home Seal: यौन शोषण कांड (Sexual Abuse Scandal) के खुलासे के बाद पलामू बालिका गृह को सील (Palamu Girls Home sealed) कर दिया गया है।

घटना के बाद 27 बच्चियों को सखी वन स्टॉप सेंटर में अस्थायी रूप से रखा गया था। अब विभागीय आदेश के तहत कड़ी सुरक्षा में सभी बच्चियों को रांची बालिका गृह स्थानांतरित कर दिया गया।

इस स्थानांतरण के दौरान पुलिस और दंडाधिकारियों की विशेष तैनाती की गई। वहीं घटना के बाद पलामू बाल कल्याण समिति (CWC) के अध्यक्ष ने समाज कल्याण विभाग को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

पलामू के DC शशिरंजन ने पुष्टि की है कि बच्चियों को सुरक्षित रांची बालिका गृह भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले में कड़ी कार्रवाई कर रहा है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

बताते चलें यौन शोषण के इस मामले (Sexual Abuse Case) में बालिका गृह के संचालक और काउंसलर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद जिला प्रशासन ने उच्चस्तरीय जांच करवाई, जिसमें कई अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई।

इन पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई

सदर SDM के नेतृत्व में बनी जांच समिति की सिफारिश पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी (DCPO), DCIO और काउंसलर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। पलामू सीडब्ल्यूसी को भंग करने के लिए भी जिला प्रशासन ने समाज कल्याण विभाग को पत्र लिखा है।

spot_img

Latest articles

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

खबरें और भी हैं...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...