ओडिशा से रांची गांजा तस्करी का पर्दाफाश, 407 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ganja Smuggling from Odisha to Ranchi Exposed: रांची पुलिस ने ओडिशा से रांची गांजा तस्करी (Ganja Smuggling) के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।

SSP Chandan Sinha को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए 407 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान धर्मवीर सिंह और राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

SSP चंदन सिन्हा (SSP Chandan Sinha) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सूचना मिली थी कि ओडिशा से रांची की ओर एक कंटेनर ट्रक में गांजा लोड करके लाया जा रहा है।

तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया। जिसके बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची-रामगढ़ मार्ग पर उकरीद नकवाटोली के पास संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोका।

2 करोड़ से अधिक का गांजा बरामद

ट्रक की तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के पीछे एक विशेष बॉक्स से 16 प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखा गया करीब 407 किलो गांजा बरामद किया गया।

बरामद गांजा को सम्बलपुर (Sambalpur) से लाया गया था और इसे रामगढ़ के टोल गेट के आगे डिलीवर किया जाना था। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है।

Share This Article