मदद की आड़ में छात्रा के साथ 7 महीने तक दुष्कर्म करता रहा स्कूल संचालक, और फिर…

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rape With Student: दुमका के एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा ने स्कूल संचालक पर दुष्कर्म (Rape) करने का आरोप लगाया है।

बच्ची ने दुष्कर्म की बात पहले अपनी मां को बताया जिसके बाद महिला अपनी बेटी को साथ लेकर थाने गई और स्कूल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए छात्रा का मेडिकल जांच करवाया है

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छात्रा की मां ने पिछले साल अपनी 13 वर्षीय बेटी का नाम काठीकुंड के स्कूल में लिखवाया था।

लेकिन जब मई 2024 में स्कूल बंद हो गया तो संचालक ने छात्रा का नाम किसी दूसरे स्कूल में लिखवा दिया। इसके बाद संचालक ने छात्रा के लिए कमरे का इंतजाम भी कर दिया। और फिर स्कूल का संचालक मदद की आड़ में छात्रा को बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा

जान से मारने की धमकी देकर 7 महीने तक किया दुष्कर्म

संचालक ने छात्रा के साथ करीब 7 महीने तक दुष्कर्म किया। जब भी छात्रा इसका विरोध करती तो संचालक छात्रा से अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहता। यह सब कुछ चल ही रहा था कि अक्तूबर में छात्रा घर आई तो संचालक भी घर आने लगा और घर में भी वह छात्रा के साथ दुष्कर्म करता।

जब भी छात्रा मना करती या मां को बताने की बात करती तो संचालक छात्रा को जान से मारने की धमकी देता। छात्रा इससे डर कर किसी को भी अपने साथ हो रहे गलत काम के बारे में नहीं बता पाती।

बार-बार अपने साथ हो रहे दुष्कर्म से छात्रा परेशान हो चुकी थी और अंत में हिम्मत कर गुरुवार को छात्रा ने संचालक के कुकर्म के बारे अपनी मां को बताया।

इसके बाद छात्रा की मां तुरंत थाने गई और अपनी बेटी के साथ हो रहे यौन शोषण (Sexual Exploitation) के बारे में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मां के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी संचालक की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article