श्री बंशीधर नगर: राज्यपाल संतोष गंगवार सोमवार को श्री बंशीधर नगर (नगरऊँटारी) पहुंचे। यहां उन्होंने श्री बंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना की और पूरे झारखंडवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।


पूजा के बाद राज्यपाल ने कहा कि श्री बंशीधर मंदिर श्रद्धा और आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल का बेहतर विकास किया जाना जरूरी है।
राज्यपाल ने कहा कि मंदिर और क्षेत्र का समुचित विकास होने से झारखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी, साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।

राज्यपाल के दौरे को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।


