मंदिर के पास ड्यूटी कर रही रांची नगर निगम कर्मी सुनीता के मौत मामले में दर्ज हुई FIR

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Municipal Corporation Employee Sunita’s Death Case: राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के बजरा बरियातू पाहन टोली निवासी निगमकर्मी सुनीता देवी (Sunita Devi) स्कूटी (JH-01EV-1528) के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी।

उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत (Death) हो गई। पुलिस को दिए गए बयान के आधार पर सुखदेवनगर थाना में उक्त स्कूटी चालक के खिलाफ मृतका की संबंधी बबीता कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराइ है।

इलाज के दौरान उनकी हो गयी थी मौत 

सुनीता देवी निगम कर्मी थी और घटना के दिन बजरा जोड़ा मंदिर के पास नगर निगम की ओर से झाडू लगा रही थी।

उसी दौरान उक्त स्कूटी सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। आसपास के लोगों की सहायता से उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया। कुछ दिन बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी।

Share This Article