Homeझारखंडपंजाब से झारखंड पहुंची विदेशी शराब की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी,...

पंजाब से झारखंड पहुंची विदेशी शराब की बड़ी खेप पुलिस ने पकड़ी, तीन गिरफ्तार

Published on

spot_img

Police caught a Foreign Liquor: पंजाब के लुधियाना से झारखंड आ रही अवैध शराब (Illicit Liquor) की बड़ी खेप गढवा जिले में पकड़ी गयी है।

इस सिलसिले में हरियाणा के दो और राजस्थान के एक तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब लाखों की बतायी गयी है।

SP दीपक पांडे (SP Deepak Pandey) ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि लुधियाना पंजाब से अवैध विदेशी शराब लदा कन्टेनर वाहन विण्डमगंज (उ.प्र.) की ओर से नगर उंटारी होते हुए बिहार एवं झारखण्ड के अन्य स्थानों पर जाने वाली है।

त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वंशीधरनगर के नेतृत्त्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया।

नगर उंटारी थाना गेट व नगर उंटारी थाना क्षेत्र के सिरिया टोंगर में अवैध शराब (Illicit Liquor) के परिवहन के विरोध चेकिंग लगाया गया। इस बीच एक कंटेनर वाहन सं.(UP-21-ET-0940) तेजी से आया, जिसे चेकिंग कर रहे पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल ने रोका और उसमें लोड सामान के बारे पूछा गया। चालक ने इलेक्ट्रॉनिक्स सामान लोड होने की जानकारी दी। संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किया गया।

तब चेकिंग कर रहे पुलिस पदाधिकारी ने चालक से कंटेनर खोलकर दिखाने के लिए बोला गया। इस पर चालक ने अवैध विदेशी शराब लोड होने की बात कही।

पुलिस और सेल्स टैक्स ऑफिसर से बचने के लिए अवैध विदेशी शराब लोड कंटेनर के आगे-आगे कार में दो व्यक्ति स्कोर्ट कर चल रहे थे।

इन दोनों व्यक्तियों को भी छापेमारी दल ने पकड़ा। इस संबंध में नगर उंटारी थाना कांड सं0-241/2024, दिनांक-05.12.2024 धारा-274, 275, 292, 338, 336 (3), 111/3 (5) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 47 (एं) उत्पाद अधिनियम दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणपत लाल (35) पादरडीह, पो.-सिंदास्या थाना-गुडामलानी, जिला बाड़मेर (राजस्थान), पिंटु सैनी (39) म.न.- 262, 25, गली नं.-17 मनोहरनगर, बसीरोड, पटौदी चौक, थाना न्यु कॉलोनी गुड़गांव एवं इसी क्षेत्र के अमित कुमार (41) शामिल हैं।

710 कार्टून विदेशी शराब मिली

कंटेनर वाहन से 710 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुई है। इसके अलावा इलेक्ट्रोनिक्स सामान से संबंधित फर्जी दस्तावजे एक कार (HR 26 DZ 2900) आदि बरामद किया गया है।

शराब में 425 कार्टून में 5100 पीस 750 एमएल की मैकडॉवेल की बोतल, 190 कार्टून में 9120 पीस 180 ml की मैकडॉवेल बोतल, 45 कार्टून में 2160 पीस 180 m व्हाइट ब्लू की बोतल, 50 कार्टून में 1230 Pcs 500 ml की बुडवेइसेर मैग्नम (Budweiser Magnum) की शराब बरामद हुई है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...