Homeझारखंडबिरसा जैविक उद्यान से पलामू टाइगर रिजर्व में लाया गया हिरण, जल्द...

बिरसा जैविक उद्यान से पलामू टाइगर रिजर्व में लाया गया हिरण, जल्द आएंगे काले हिरण

Published on

spot_img

Deer Brought to Palamu Tiger Reserve: बाघों के लिए चर्चित पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) में वन्यजीव संरक्षण के प्रयास तेज हो गए हैं।

इसी क्रम में रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान (Lord Birsa Munda Biological Park) से 28 नर और 146 मादा हिरण को PTR में शिफ्ट किया गया है।

इन्हें बारेसाढ़ के सॉफ्ट रिलीज सेंटर में रखा गया है, जहां इनके प्राकृतिक आवास के अनुकूलन पर कार्य हो रहा है।

हिरण और चीतल को जंगल में छोड़ा जाएगा

पलामू टाइगर रिजर्व के उप निदेशक प्रजेशकांत जेना ने बताया कि बाघों के प्रवास और शिकार की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चार सॉफ्ट रिलीज सेंटर विकसित किए गए हैं।

इन सेंटर्स को घास के मैदान (ग्रासलैंड) के रूप में भी तैयार किया जा रहा है। हिरणों (Deer) को कुछ समय तक सॉफ्ट रिलीज सेंटर में रखने के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा।

बोमा तकनीक से शिफ्टिंग

नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) की अनुमति के बाद PTR ने 300 हिरण और 10 काले हिरण को यहां शिफ्ट करने की योजना बनाई थी।

पहले चरण में 174 हिरणों को बोमा तकनीक से सुरक्षित रूप से लाया गया है। जल्द ही काले हिरण को भी इसी तकनीक से रिजर्व में लाया जाएगा।

1129 वर्ग किलोमीटर में फैला PTR

बताते चलें पलामू टाइगर रिजर्व (Palamu Tiger Reserve) 1129 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। वर्तमान में हिरण की उपस्थिति केवल बेतला नेशनल पार्क क्षेत्र तक सीमित है। सॉफ्ट रिलीज सेंटर की मदद से हिरणों को पूरे रिजर्व क्षेत्र में बसाने की योजना है।

spot_img

Latest articles

चोरी की बाइक नक्सलियों और कोयला तस्करों को बेचता था गैंग, गिरफ्तार

Ranchi Crime News: रांची पुलिस ने शनिवार को एक बड़े बाइक चोर गिरोह का...

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का खतरा, झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी भाग में बना गहरा निम्न दबाव...

जज के घर पर हमला, पथराव और जान से मारने की धमकी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज...

हरियाणा के सिंगर राहुल फाजिलपुरिया फायरिंग का मास्टरमाइंड सुनील सरधानिया स्विट्जरलैंड से लाया गया भारत

News Delhi: हरियाणा के मशहूर सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट...

खबरें और भी हैं...