
पलामू : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। संदीप प्रसाद के पुत्र शशिकांत कुमार की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शशिकांत कुमार की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है, जो कि जोड़ा खुर्द गांव के निवासी थे। वह अपने दोस्त को देर रात डाल्टेनगंज रेलवे स्टेशन लेकर जा रहे थे। इसी बीच साकन पीढ़ी गांव के नजदीक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी और सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया। लेकिन डॉक्टर ने कहा कि देर हो गई और उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है, रो-रोकर परिवार वालों का बुरा हाल है।

