नहीं रहे देश के पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता SM कृष्णा, पहले कांग्रेस में…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Senior leader SM Krishna is no more: मंगलवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, विदेश मंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता एसएम कृष्णा का निधन (SM Krishna Death) हो गया।

सुबह 2:45 बजे बेंगलुरु स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। SM Krishna का जन्म 1932 में हुआ था। उनका पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा है।

सरकार ने एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया

वे साल 1999 से 2004 कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे और वर्ष 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे। 22 मई 2009 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने कृष्णा को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया और 23 मई 2009 विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी।

मार्च 2017 में एसएम कृष्णा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 2023 में सरकार ने एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

Share This Article