रांची: वैश्विक आपूर्ति में बाधाओं के कारण बीते छह महीनों में खाद्य सामग्रियों और रोजमर्रा के एफएमसीजी उत्पादों की कीमतों में 5 से 10 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधाओं का सीधा असर अब आम जनता की रसोई और जेब पर दिखाई दे रहा है। रांची में पिछले छह महीनों (फरवरी से अब तक) के दौरान आवश्यक खाद्य वस्तुओं से लेकर दैनिक उपयोग के सामानों की दरों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है।

खाद्य पदार्थों के बढ़ते दाम
सरसों तेल: ₹170 से बढ़कर ₹185 प्रति लीटर
गुड़: 50 से बढ़कर 65 प्रति किलो
चीनी: 50 से बढ़कर 55 प्रति किलो
नमक: 30 से बढ़कर 32 प्रति किलो
चावल: 40 से बढ़कर 42 प्रति किलो
अरहर दाल: 125 से बढ़कर 130 प्रति किलो
आटा: 34 से बढ़कर 36 प्रति किलो
एफएमसीजी भी महंगे
कपड़े धोने का साबुन: 38 से बढ़कर 42
नहाने का साबुन: 23 से बढ़कर 25
एक्टिव व्हील डिटर्जेंट: 74 से बढ़कर 84 प्रति किलो
सर्फ एक्सेल ब्लू: 135 से बढ़कर 147 प्रति किलो
चायपत्ती (150 ग्राम): 50 से बढ़कर 55


