Latest Newsभारतछत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला समेत 7...

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला समेत 7 नक्सली मारे गए

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Encounter with Security forces in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ (Muthbed) में दो महिलाओं समेत सात नक्सली मारे गए।

पुलिस के अनुसार इस घटना के साथ ही राज्य के बस्तर संभाग में इस साल अब तक मुठभेड़ में कम से कम 215 नक्सली मारे जा चुके हैं। नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के जंगल में तड़के करीब तीन बजे मुठभेड़ शुरू हुई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) ने अभियान के लिए सुरक्षा बलों की सराहना की और कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक इसका पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता।

नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (DRG), राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान इस अभियान में शामिल थे।

मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए

यह अभियान 10 दिसंबर को क्षेत्र में माड़ डिवीजन के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शुरू किया गया था। रुक-रुक कर सात घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी होती रही, जिसके बाद वर्दीधारी दो महिलाओं समेत सात नक्सलियों के शव मौके से बरामद किए गए। अधिकारी ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में हथियार और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की गईं।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं और इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। X पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री साय ने कहा, नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के दक्षिण अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए।

यह निश्चित रूप से सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है। मैं ऑपरेशन में शामिल सभी सुरक्षा बलों की बहादुरी को सलाम करता हूं और बधाई देता हूं। नक्सलवाद (Racism) के खात्मे तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...